Site icon Bhagwa Sanatan Times

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली कनखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वीडियो में एक विशेष समुदाय के संबंध में अनुचित टिप्पणी की गई थी।जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती थी।

25 फरवरी को थाना कनखल पर सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और क्षेत्र में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही की।

आरोपी चंचल भारद्वाज पुत्र श्याम बाबू भारद्वाज, निवासी आचार्यान मोहल्ला चौपड़, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। आरोपित चंचल भारद्वाज का चालान कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए कहा है कि माहौल को बिगाड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करें।

Exit mobile version