हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46वें वार्षिक उत्सव में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि रहे। भेल हरिद्वार कमेटी ने दिव्य और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राज्य मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सुनील सैनी ने कहा कि हरिद्वार सैनी समाज सशक्त और समृद्ध है, जो सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सैनी समाज के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजीव सैनी, मनोज सैनी, योगेश कुमार सैनी, अनूप सैनी, कमल सैनी, डॉ महिपाल सैनी, किसले सैनी, विनय सैनी, अंशु कुमार, विनीत सैनी आदि उपस्थित थे। सुनील सैनी ने सभी को दिव्य और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि अगले वर्ष और भी बड़ा आयोजन किया जाएगा।

