Site icon Bhagwa Sanatan Times

“सेलाकुई पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग का किया सकुशल रेस्क्यू, आरोपी युवक गिरफ्तार”

देहरादून:(चीफ एडिटर)थाना सेलाकुई क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 27 जुलाई 2025 को वादिनी, निवासी सेलाकुई ने थाना सेलाकुई में सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। इस पर थाना सेलाकुई में मुकदमा अपराध संख्या 85/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सुरागरसी, पतारसी और मुखबिर की मदद से 28 जुलाई को आरोपी साहिल कुमार के कब्जे से नाबालिग को सेलाकुई क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64 BNS और पोक्सो अधिनियम की धाराएं 3/4 भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी:

नाम: साहिल कुमार

पिता का नाम: राजकुमार

निवासी: बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून

उम्र: 19 वर्ष

गठन की गई पुलिस टीम:

1. म0उ0नि0 मीना रावत (विवेचक)

2. का0 मुकेश कुमार

3. का0 फरमान अली

4. का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

Exit mobile version