Site icon Bhagwa Sanatan Times

सूरज के नहीं हुई काफी दिनों से दर्शन,लुढ़कते तापमान से फसलें हो सकती है बर्बाद

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के जनपदों में लगातार लुढ़कते तापमान और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।इतना ही नहीं ज्यादा ठंड होने से छात्र छात्राओ की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। अधिक ठंड होने के कारण छात्रों के स्कूलों की भी छुट्टी जारी की गई है।

आपको बता दे कि साल 2026 में शीतलहर का सबसे बुरा प्रभाव कृषि और पशुपालन क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। इससे किसान बेहद चिंतित हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना, कृषि मौसम प्रक्षेत्र इकाई कृषि विशेषज्ञों के अनुसार रात के समय तापमान में भारी गिरावट से पाला पड़ रहा है। जिस कारण लक्सर, खानपुर और भगवानपुर क्षेत्रों में उगाई जाने वाली अगेती फसलों, विशेषकर आलू, मटर, सरसों और हरी सब्जियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि धूप नहीं निकली तो पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है।

Exit mobile version