Site icon Bhagwa Sanatan Times

सुभाष नगर की तीन बड़ी समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी किरण सिंह भी मौजूद रहे।अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुभाष नगर में (1) आवासीय क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन, (2) सीवर लाइन व जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और (3) पेयजल की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। उन्होंने इन तीनों समस्याओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर बजट और स्वीकृति देने की मांग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर राजीव शर्मा ने कहा, “सुभाष नगर की ये समस्याएं लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हैं। हमारा प्रयास है कि इनका स्थायी समाधान हो ताकि लोगों को राहत मिले। सीएम साहब ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है, इसके लिए उनका आभार।”

Exit mobile version