Site icon Bhagwa Sanatan Times

सियासी संग्राम: BJP का आरोप- देश को भटका रही कांग्रेस, फूंका पुतला

रुड़की:(जीशान मलिक)कांग्रेस के कथित राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार और भ्रामक राजनीति के विरोध में भाजपा जिला रुड़की ने शुक्रवार को पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार देशहित के मुद्दों पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। सत्ता प्राप्ति के लिए समाज में विभाजनकारी राजनीति कर रही है और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर भी दुष्प्रचार से पीछे नहीं हट रही।

डॉ. मधू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और असत्य के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की भ्रामक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर विरोध करते रहेंगे और जनता के बीच जाकर सच्चाई रखने का काम करेंगे। भाजपा नेताओं ने इसे जनजागरण अभियान का हिस्सा बताया।

पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह से भाग लिया। इस दौरान सावित्री मंगला, विमलेश शर्मा, उज्जवला चौहान, मोनिका शर्मा, विमला रावत, आशा धस्माना, तृप्ति कंसल, अनुराधा धीमान, ममतेश चाहल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, सुनीता धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष विभोर सेठी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, दिनेश कौशिक, सतीश सैनी समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Exit mobile version