Site icon Bhagwa Sanatan Times

सिडकुल में कॉन्ट्रैक्टरों ने दिखाई ताकत, ‘वेलफेयर एसोसिएशन’ का गठन, अजय तिवारी अध्यक्ष बने

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत ठेकेदारों ने एकजुट होकर कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन कर लिया है। मंगलवार को एसोसिएशन के गठन दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों से जुड़े सैकड़ों ठेकेदारों ने शिरकत कर संगठन की ताकत का अहसास कराया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया।

नई कार्यकारिणी का एलान कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगी:संरक्षक: मदन सिंह रावत, सुंदर पाल सैनी,अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी,महामंत्री विवेक कुमार चौहान उपाध्यक्ष मोहन राणा, सचिन चौधरी, गौरव, अनुज चौहान,संगठन मंत्री अतुल राय, सुनील चौधरी,कोषाध्यक्ष धनंजय पराशर,मीडिया प्रभारी परवीन धीमान,कार्यकारिणी सदस्य राधे श्याम, सोनू चौधरी, संजय मेहता, तेजवीर सिंह, नितिन चौहान

वक्ताओं ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ठेकेदारों को पेमेंट, सेफ्टी और कंपनियों से समन्वय जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी ठेकेदारों का एक मंच पर आना वक्त की मांग थी। संगठन का मकसद ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा, व्यावसायिक हितों को सुरक्षित रखना और उद्योगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना है।बैठक में तय हुआ कि एसोसिएशन जल्द “पैगाम-ए-इंसानियत” कैंपेन की तर्ज पर कंपनियों और ठेकेदारों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाएगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि एकजुटता के दम पर ही ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान संभव है। साथ ही उद्योगों के सुचारु संचालन में पूरा सहयोग देकर सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए जाएंगे।मौजूद ठेकेदारों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कई ठेकेदारों ने कहा कि एसोसिएशन ने हमेशा उनकी आवाज को मजबूती से उठाया है। भविष्य में भी मिलकर काम करने का भरोसा जताया।

Exit mobile version