Site icon Bhagwa Sanatan Times

सावन के पहले सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुचारु व पंक्तिबद्ध दर्शन सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करें ताकि किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो।डीएम ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों से 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने परिवार के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के कल्याण और कांवड़ मेला-2026 के शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की।पूजा के बाद डीएम ने मंदिर में मौजूद शिवभक्तों को फल और पेयजल वितरित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा की अपील की। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया।

निरीक्षण के समय प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे कतारबद्ध होकर दर्शन करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version