Site icon Bhagwa Sanatan Times

सावन के पहले सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)सावन के पहले सोमवार को जन संघर्ष मोर्चा के जिला प्रभारी एवं सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेम लाल शाह के नेतृत्व में “एक पेड़ अपनी मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम 40वीं वाहिनी पीएसी गेट से एटीएम तक आयोजित किया गया, जहां पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रेम लाल शाह ने इस अवसर पर कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन महीना पर्यावरण सुधार के लिए बेहद उपयुक्त है और इसमें अपने पूर्वजों को स्मरण कर उनके नाम पर पौधारोपण कर भोलेनाथ की पूजा को सार्थक बनाया जा सकता है।

इस अभियान में उनके साथ कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर लोगों से अपील की कि वे इस प्रयास को आंदोलन बनाएं और अपने घर, मोहल्ले, और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

Exit mobile version