Site icon Bhagwa Sanatan Times

सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा करने वाले 04 लोग गिरफ्तार 

लक्सर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) ग्राम जसोदारपुर में रोड पर भैंस बांधने और बुग्गी खड़ी करने को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग सार्वजनिक स्थान पर आपस में भिड़ गए, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने लगी।सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को बिगड़ने से पहले नियंत्रित किया। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 04 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया।

“गिरफ्तार आरोपित”

1. मेहरबान पुत्र मेहमूद उर्फ नकली, 40 वर्ष

2. इरफान पुत्र मेहमूद उर्फ नकली, 30 वर्ष

3. वाजिद पुत्र नवाब, 24 वर्ष

4. नवाब पुत्र नूरहसन, 49 वर्ष

सभी निवासी ग्राम जसोदारपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

“BNSS की धारा 170 के तहत कार्रवाई”

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सतपाल सिंह तोमर और कांस्टेबल जगत सिंह की टीम शामिल रही।

Exit mobile version