Site icon Bhagwa Sanatan Times

सहकारी समिति लिमिटेड में चुनाव हुए संपन्न,उमलेश देवी सभापति व अनिल कुमार उपसभापति चुने गए

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) हरिद्वार क्षेत्र के जमालपुर कलां में बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में चुनाव हुए संपन्न।

जिसने उमलेश देवी सभापति व अनिल कुमार उपसभापति निर्विरोध होने पर इन दोनों का ग्रामीणों ने फूल मालाए गले में पहनाकर भव्य स्वागत किया।

उमलेश देवी सभापति ने जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि समिति को वित्तीय रूप से मजबूत करना है।किसानों को समय पर उर्वरक, बीज और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा सदस्यता विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अनिल कुमार उपसभापति ने भी जोर दिया और कहा ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति में सहकारी समितियों की बड़ी भूमिका होती है।

इस अवसर मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, यशपाल सिंह, इरफान अंसारी, ऋषिपाल सिंह, कल्याण चौधरी, नितिन कुमार, मुरसलीन अंसारी, चंदन चौहान, कृष्ण पाल सिंह, इनायत अंसारी, सतीश कुमार,सतवीर सिंह, मनोज कुमार,आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version