Site icon Bhagwa Sanatan Times

समाजसेविका वैशाली शर्मा POCSO एक्ट के तहत ‘सहायक व्यक्ति’ नियुक्त

समाजसेविका वैशाली शर्मा POCSO एक्ट के तहत ‘सहायक व्यक्ति’ नियुक्त

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली द्वारा जारी मॉडल गाइडलाइन के तहत प्रतिष्ठित समाजसेविका वैशाली शर्मा को POCSO अधिनियम-2012 की धारा 39 के अंतर्गत ‘सहायक व्यक्ति’ (Support Person) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुआ।

 

वैशाली शर्मा कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक हैं और वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें पूर्व में ‘स्वीप आइकॉन हरिद्वार’ के रूप में भी नामित किया गया था।

यह नियुक्ति बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं यौन अपराधों से पीड़ित बच्चों को न्याय प्रक्रिया के दौरान सहायता प्रदान करने में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। उनके अनुभव और संवेदनशील दृष्टिकोण से बच्चों को बेहतर सहयोग और न्याय सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा है।

Exit mobile version