Site icon Bhagwa Sanatan Times

सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी, आम नागरिकों और पदाधिकारियों ने खुद की सफाई

सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी, आम नागरिकों और पदाधिकारियों ने खुद की सफाई

दिनांक 26 मार्च 2025

हरिद्वार, शिवालिक नगर पालिका द्वारा सफाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे अलग नजर आ रही है। सुभाष नगर मुख्य रोड, भूसे की टाल B1 से लेकर B2 तक की गंदगी से परेशान होकर आम लोगों और समाजसेवियों ने खुद सफाई अभियान चलाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवालिक नगर पालिका पहले ही सफाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ था। जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो नागरिकों ने खुद आगे आकर सफाई की।

 

 

इस अभियान में सिन्हा सक्सेना, बबली सरदार, हेमराज सैनी, सोनू सैनी (पूर्व ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया मंत्री), मैनपाल, अमरदीप सिंह (रोबिन), शुभम धीमान, मयंक कुमार, प्रदुम सैनी, शुभम, मुनेंद्र सैनी, योगेश सैनी सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग की है ताकि इस तरह की परेशानियों का सामना बार-बार न करना पड़े। लोगों का कहना है कि यदि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था ठीक से होती, तो नागरिकों को खुद सफाई के लिए नहीं उतरना पड़ता।

Exit mobile version