Site icon Bhagwa Sanatan Times

सदस्यता बढ़ी, आवाज और बुलंद—कलियर प्रेस क्लब की बैठक में जनहित को मिली प्राथमिकता

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण और सक्रिय माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही क्षेत्र से जुड़े अहम जनहित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी दौरान दो नए पत्रकार—इदरीस खान और मोहम्मद मुस्लिम ने औपचारिक रूप से क्लब की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।

क्लब अध्यक्ष पंडित जावेद साबरी ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता और स्थानीय समस्याओं की आवाज को मजबूती देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि नई सदस्यता प्रक्रिया आगामी एक माह तक जारी रहेगी ताकि क्षेत्र के और भी सक्रिय पत्रकार क्लब से जुड़ सकें।

महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि क्लब ने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने नए सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।

सचिव फरमान मलिक ने कहा कि क्लब केवल पत्रकारों को संगठित करने का मंच नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को प्रभावी तरीके से प्रशासन तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि क्लब जल्द ही क्षेत्रीय मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान शुरू करेगा।

कोषाध्यक्ष नौशाद अली ने कहा कि क्लब की वित्तीय और संगठनात्मक पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर गतिविधि जवाबदेही के साथ संचालित की जाएगी ताकि पत्रकारों और जनता दोनों का विश्वास और मजबूत हो।

बैठक में पंडित जावेद साबरी (अध्यक्ष), सरवर सिद्दीकी (उपाध्यक्ष), जावेद अंसारी (महामंत्री), फरमान मलिक (सचिव), नौशाद अली (कोषाध्यक्ष), आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज खान, असलम खान, डॉ. मोहम्मद उस्मान, अरसलान गौर, दीक्षा गुप्ता, इदरीस खान, मोहम्मद मुस्लिम सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version