Site icon Bhagwa Sanatan Times

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव का भव्य समापन

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)ऋषिकेश में स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव शुक्रवार को भगवती जागरण और पवित्र हरियाली विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

“भजन गायक पंडित ज्योति शर्मा ने बांधी समां…

मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भगवती जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित ज्योति शर्मा ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “नवरात्रि की पावन छटा है”, “राती सुपने च आई मेरी माँ”, “मै तेरे दर का नौकर हूँ” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

“माता रानी की भव्य आरती और पवित्र हरियाली विसर्जन…

जागरण के उपरांत माता रानी की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। इसके बाद पवित्र हरियाली का गंगा घाट पर विधिपूर्वक विसर्जन किया गया, जिससे नवरात्र महोत्सव का समापन पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महासचिव पंडित ज्योति शर्मा और सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरे कार्यक्रम को अनुशासित एवं भव्य रूप प्रदान किया।

Exit mobile version