Site icon Bhagwa Sanatan Times

शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान बनी पूर्ति निरीक्षक

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा में पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है।

दिव्या ने शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण शील इंस्टिट्यूट से प्राप्त किया था। चयन की सूचना पर संस्थान के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दिव्या को प्रशिक्षण देने वाली अध्यापिका पूनम खाली ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

डायरेक्टर विभास सिन्हा ने कहा कि दिव्या की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए तैयार करना है।

Exit mobile version