हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका शिवालिक नगर में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी, वार्ड संख्या-6, गली संख्या A-5 में आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अध्यक्ष का स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में वार्ड-6 में यह सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है। नगर पालिका जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करा रही है। भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नए विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में सभासद बृजलेश, डॉ. राजकुमार यादव, हरिओम चौहान, गरिमा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, चंद्रभान सिंह, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, एस. पी. बोठियाल, नितिन सिंह, पंकज शर्मा, एस. पी. त्यागी, शिव प्रसाद सेमवाल, अजय मलिक, रवि वर्मा, अमित, सतेंद्र पंवार, चन्द्र कुंवर, पी.डी. यादव, दिलीप मिश्रा, राजकुमार, जितेंद्र राय, सुनील चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

