Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिवालिक नगर में होटल विस्तारा ग्रैंड में मनाया गया तीज उत्सव

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा ग्रैंड में 15 अगस्त 2026 को तीज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीज पर्व की परंपराओं एवं सांस्कृतिक रंगों को जीवंत किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन में प्रीति गुप्ता, ऋतु ठाकुर, शौर्य गुप्ता, शर्मिला भगवाड़ी, नीति शर्मा, श्वेता, निशा, रीना और नीतू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ जोड़ना तथा भारतीय संस्कृति एवं तीज पर्व की परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।

Exit mobile version