शिवालिक नगर में हंगामा! जनता का फूटा गुस्सा, पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंका!
हरिद्वार , 2 अप्रैल: शिवालिक नगर पालिका के टिहरी विस्थापित क्षेत्र में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। गुस्साए लोगों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। नाराज भीड़ ने लात-घूंसों और चप्पलों की माला पहनाकर विरोध जताया और “राजीव शर्मा मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वार्ड 7 के सभासद अमरदीप सिंह रॉबिन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे जनता आक्रोशित हो गई। लोगों ने “बंद करो गाली देना, जनता की आवाज़ सुनो” के नारे लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदर्शन में शामिल लोग गौरव कौशिक, मानिक बंसल, मनीष जेठी, सुधीर शर्मा, सुनील, अनूप, अविनाश झा, दीपक थपलियाल, कपिल गुज्जर, मोहित, प्रदीप, शिवम त्यागी, तरुण चौहान, अरुण और सुरेंद्र चौधरी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान “गली-गली में शोर है, राजीव शर्मा चोर है” के नारे भी लगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और जनप्रतिनिधियों द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग पर रोक लगाई जाए।

