Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिवालिक नगर में दिखी सामाजिक एकता, व्यापार मंडल की पहल को मिला भरपूर समर्थन

शिवालिक नगर में दिखी सामाजिक एकता, व्यापार मंडल की पहल को मिला भरपूर समर्थन

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

14 जून 2025: भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने और सामाजिक सद्भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) द्वारा आज विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राहगीरों को ठंडा मीठा दूध और गुलाब रस का शरबत वितरित किया गया, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह और प्रशंसा के साथ स्वीकार किया।

 

कार्यक्रम की अगुवाई व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने की, जो स्वयं वितरण व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए बताया कि “यह आयोजन जनसेवा की भावना से प्रेरित है और आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने व्यापार मंडल की पहल की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारे को बल मिलता है। व्यापार मंडल की यह पहल अनुकरणीय है।”

कार्यक्रम में नगर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में विवेक गुप्ता, रिंकू चौरसिया, विशाल गौड़, प्रवीण तिवारी, शिवेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, मोहित चौहान, अनिल कुमार, हिमांशु माहेश्वरी, सतेंद्र सिंह, रणजीत कुमार, शुभम गुप्ता, अनुज चांदना, सुदीप जैन, भुवन डिमरी, दिनेश कांडपाल, बृजेश वर्मा और सुमित पांडे आदि शामिल रहे।

Exit mobile version