हरिद्वार:(चीफ एडिटर) शिवालिक नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक और कदम बढ़ाया है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शनिवार को अमृत महोत्सव चौक से रामधाम एंट्री तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने के प्रथम चरण के कार्य का शुभारंभ किया।इस दौरान स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रीन बेल्ट केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास है। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, नूतन वर्मा, हरिओम चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, अजय मलिक सहित एचआरडीए के अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


