हरिद्वार:(मनन ढींगरा)“सपनों को पंख मिलते हैं मेहनत की उड़ान से!”शिवालिक नगर की होनहार बेटी साक्षी चौहान ने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से उत्तराखंड जल विद्युत विभाग (डाकपत्थर देहरादून) में जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) के पद पर नियुक्त होकर अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन किया है।परिजनों ने मिठाई खिलाकर अपनी बेटी को दी बधाई।
स्वावलंबी और प्रेरणास्पद साक्षी ने बिना कोचिंग, केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।
माता-पिता देवेंद्र पाल सिंह चौहान एवं मोनिका चौहान, भाई मयंक चौहान, विकास चौहान एवं अन्य परिजन इस गौरवमयी क्षण में उनके साथ उपस्थित रहे।साक्षी की इस सफलता से यह सिद्ध होता है कि मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

