Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिवसेना उत्तराखंड की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर बना रणनीतिक रोडमैप

देहरादून:(चीफ एडिटर) रविवार को शिवसेना उत्तराखंड की मासिक बैठक कार्यवाहक राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा के नेतृत्व में राज टावर, सेकंड फ्लोर, निरंकारी सत्संग भवन के सामने, हरिद्वार रोड, देहरादून में संपन्न हुई।

“इस बैठक में संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई…

कार्यवाहक राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा ने कहा कि शिवसेना अब धरातल पर सक्रिय होकर कार्य करेगी और संगठन का विस्तार बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रदेश की हर जनसमस्या में जनता के साथ खड़ी रहेगी और उसके समाधान के लिए संघर्ष करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव मुकेश कुमार रावत, प्रदेश सचिव कृष्णा गुप्ता, महानगर प्रमुख कमल शर्मा, जिला उप प्रमुख साहब सिंह भंडारी, जिला उप प्रमुख वैभव सिंह, जिला महासचिव नितिन रावत, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र राघव, जिला संगठन सचिव सिद्धपेश राणा, जिला सचिव सूरज सिंह रावत, महिपाल सिंह बिष्ट, अजय बहुगुणा, जिला प्रवक्ता बिजेंद्र तोपवाल, सोशल मीडिया प्रभारी शिव सिंह नेगी, तथा वार्ड 58 प्रमुख मोहित मिश्रा और निखिल पाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version