Site icon Bhagwa Sanatan Times

“शिवसेना उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई”

उधम सिंह नगर:(चीफ एडिटर)उधम सिंह नगर के रुद्रपुर शहर में 7 दिसंबर दोपहर 3 बजे ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट, जनता इंटर कॉलेज के पास, शिवसेना उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि संचालन जिला सचिव सुरेश टम्टा द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं।

• पूरन चंद भट्ट को कुमाऊं मंडल प्रमुख

• नरेश कुमार को जिला प्रमुख उधम सिंह नगर

• वीरेंद्र कुमार को जिला उपप्रमुख

• मोहन चंद्र को नगर कार्यकारिणी सदस्य, हल्दूचूड़

इन सभी को दायित्व सौंपते हुए प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे तथा कुमाऊं मंडल में शिवसेना को मज़बूती प्रदान करेंगे। बैठक में दर्जनों शिवसैनिकों की सदस्यता भी कराई गई।

प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड में ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, श्रीकांत शिंदे, तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के मार्गदर्शन में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना में जाति के आधार पर नहीं, बल्कि कार्य के आधार पर विभाग बनाए जाते हैं। राणा ने दावा किया कि शिवसेना उत्तराखंड में जल्द ही तीसरे बड़े विकल्प के रूप में उभरेगी और प्रत्येक जिले में संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा, बूथ स्तर तक मजबूती के साथ।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

प्रदेश उपप्रमुख सौरभ नेगी, प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत, प्रदेश सचिव आचार्य नंद किशोर मिश्रा, प्रदेश मीडिया सचिव निखिल पाल, तथा मोहन, नरेंद्र यादव, सुरेश चंद, शिवम, सुभाष, नरेश, मुन्नी, पायल, पलक, भगवान दास, चंद्रबाबू, भागवत, मानसिंह, सतीश, संजीव, अंकित, राजीव नेगी, सुभाष भट्ट, संजय, विक्की, सानू कुमार, अवनीश राणा, रुद्र प्रताप, शिवांश, सूरज, अनिकेत आदि कार्यकर्ता।

Exit mobile version