Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिक्षा विभाग ने इस बार नया सत्र शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने का रखा लक्ष्य

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग ने इस बार नया सत्र शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

“किताबें समय पर पहुँचाने का लक्ष्य…

माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के अनुसार, विभाग की पूरी कोशिश है कि 28 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में किताबें पहुँचा दी जाएं। इससे छात्र सत्र के पहले ही दिन से अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कर सकेंगे।

“किताबों का वितरण…

इस बार किताबों का वितरण व्यापक स्तर पर किया जा रहा है:

– कक्षा 1 से 8 तक: 6.29 लाख से ज्यादा छात्रों को 43.78 लाख किताबें मिलेंगी।

– कक्षा 9 से 12 तक: 3.44 लाख से ज्यादा छात्रों को 38.67 लाख से ज्यादा किताबें दी जाएंगी।

– कुल लाभार्थी: लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य को इस फैसले से नई उड़ान मिलेगी।

इस नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। अब तक सरकारी और अशासकीय स्कूलों में किताबें समय पर न पहुँचने के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।

Exit mobile version