Site icon Bhagwa Sanatan Times

शादी अनुदान योजना के तहत 89 बेटियों को मिला 44.50 लाख का सहारा

देहरादून:(जीशान मलिक) समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत जनपद देहरादून में 89 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के अनुमोदन के बाद 44.50 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति वर्ग की 83 बेटियों को 50-50 हजार रुपये की दर से कुल 41.50 लाख रुपये और विधवा पेंशन प्राप्त सामान्य वर्ग की 6 बेटियों को 3 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है।

यह पूरी प्रक्रिया सामाजिक सुरक्षा शादी अनुदान पोर्टल http://ssp.uk.gov.in के माध्यम से की जा रही है।

“योजना की मुख्य पात्रता”

– आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी और बीपीएल/अंत्योदय कार्ड धारक हो या मासिक आय 4 हजार तक हो।

– कन्या की उम्र 18 वर्ष और वर की 21 वर्ष पूरी होना जरूरी।

– विवाह का पंजीकरण अनिवार्य।

– एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिलेगा।

Exit mobile version