
हरिद्वार:(जीशान मलिक) अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे’ऑपरेशन प्रहार’अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।पुलिस मुख्यालय के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में रानीपुर पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 15 सितंबर 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विष्णुलोक कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर यूकेलिप्टिस बाग के पास दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 45 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से जहांगीरपुरी, नई दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में बैरागी कैंप स्थित पार्षद वाली गली, थाना कनखल क्षेत्र में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

