
हरिद्वार:(जीशान मलिक) भगवानपुर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विलेज डवलपमेंट सोसाइटी (VDS) भगवानपुर ने उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आर.एन.ए. इंटर कॉलेज, भगवानपुर में हुई, जहाँ छात्रों के साथ एच.आई.वी./एड्स के प्रति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के उपरांत छात्रों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
जिसमें संक्रमण के मुख्य चार कारण बचाव के उपाय और समय पर जांच कराने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके बाद VDS टीम ने प्रीतम फार्मा कंपनी में कर्मचारियों के साथ जागरूकता सेशन आयोजित किया। साथ ही SEDI प्रोग्राम, अंबुजा फाउंडेशन के बच्चों के साथ भी एचआईवी/एड्स जागरूकता सत्र किए गए जिनमें HIV टेस्टिंग भी की गयी। सभी स्थानों पर प्रतिभागियों को विश्व एड्स दिवस मनाने के उद्देश्य, संक्रमण से बचाव और नियमित जांच की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया गया तथा IEC सामग्री भी वितरित की गई।
जागरूकता कार्यक्रम में RNI इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार आर्य एवं आराधना प्रीतम फार्मा कंपनी के HR मैनेजर योगेश शर्मा, SEEDI प्रोग्राम अंबुजा फाउंडेशन से सबल सिंह नेगी, तथा VDS TI प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक राजबहादुर सैनी एवं काउंसलर काजल सिंह,मधुलिका सैनी, ORW तन्नू चौहान,वंदना देवी, रवि कुमार, कुश अग्रवाल, उपस्थित रहे।

