Site icon Bhagwa Sanatan Times

विकसित भारत-गारंटी फॉर आजीविका मिशन ग्रामीण’ का बहादराबाद में हुआ शुभारम्भ, हर परिवार को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 

बहादराबाद:(चीफ एडिटर) ‘विकसित भारत@2047′ के विजन को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G’ की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में आज जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में जनपद स्तरीय सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“ब्लॉक प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद”

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उधमसिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेन्द्र चौधरी, प्रधान संगठन अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सभी खण्ड विकास अधिकारी, विकास कर्मी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“क्या है VB-G RAM G मिशन का उद्देश्य?

यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में पुख्ता विकास ढांचा तैयार करने के लिए लाई गई है। इसके तहत हर ग्राम पंचायत में ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ VGPP तैयार होगी। इसमें केन्द्राभिसरण के जरिए कामों पर फोकस किया जाएगा।

“मिशन की 4 मुख्य बातें:

1. 125 दिन का रोजगार गारंटी: हर परिवार को साल में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

2. 4 प्रमुख क्षेत्र:जल सुरक्षा और संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्य इसमें शामिल हैं।

3. कृषि को राहत: बुवाई और कटाई के लिए राज्य सरकार 60 दिन तय करेगी। इस दौरान मिशन के तहत कोई काम नहीं होगा, ताकि कृषि कार्य बिना बाधा चल सके।

4. स्थायी आजीविका:विकास, सशक्तिकरण, कन्वर्जेंस और स्थायी आजीविका को आधार बनाकर काम होगा।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीण रोजगार सृजन और आजीविका बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Exit mobile version