हरिद्वार:(चीफ एडिटर)7/8/25 ज्वालापुर स्थित पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज के एल.एल.बी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को ग्राम अन्नकी स्थित अम्बेडकर पार्क में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से छात्रों ने ग्रामवासियों को मोटर वाहन अधिनियम, दहेज हत्या, साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया कानून, पोक्सो कानून, श्रम कानून, आत्मरक्षा और लीगल एड जैसे विभिन्न विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की।
इस जागरूकता अभियान में शशिकांत, अंजली, जॉर्ज, प्रभांस मिश्रा, रोहन, सिद्धार्थ, अजय सर्वश्व, भारती, शिल्पा, इरम, जाह्नवी, खुशबू, प्रियंका, नैंसी, सबरीन, इंदू, सानिया, सलोनी, अभिजीत, पूजा, निशा, शशि देवी, शाहिद, देवांग, अभिषेक, सितू, सादिक, सिमरन, महेश, सोनम, तनीषा, दीपक, कमल, आकाश, अनमोल, अजय, शिवांगले, नंदकिशोर, नीरू, विक्की, सीमा, कार्तिक, अभय, नेहा, अनुज, सचिन, अनस, प्रवेश आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मंच का संचालन नेहा ठाकुर ने किया।
शिविर में ग्राम प्रधान पंकज चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी, प्रबंधक कमल शर्मा, निदेशक शिवम शर्मा, नेहा शर्मा, शैलजा शर्मा एवं शिक्षकगण शीतल चौहान, नीलू, दिव्यांश भी मौजूद रहे।
प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति को अपने विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।” वहीं प्रबंधक कमल शर्मा और निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को कानून की मूलभूत जानकारी मिलती है, जिससे वे किसी भी संकट या अन्याय के समय अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।
शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विधिक जागरूकता शिविरों के ज़रिए समाज को कानून के प्रति सजग बनाया जा सकता है और हर नागरिक को यह जानने का अवसर मिलता है कि वह किस परिस्थिति में किस कानूनी सहारे का लाभ उठा सकता है।
यह विधिक जागरूकता शिविर न केवल कानूनी जानकारी का स्रोत बना, बल्कि छात्रों के लिए व्यावहारिक अनुभव का भी अवसर रहा।

