Site icon Bhagwa Sanatan Times

लेखक गांव में डॉ. निशंक का जन्मदिन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित

लेखक गांव में डॉ. निशंक का जन्मदिन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून,भगवा सनातन टाइम्स

15 जुलाई — पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का जन्मदिन उनके द्वारा विकसित “लेखक गांव” (थानो, देहरादून) में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें डॉ. निशंक ने मंच से सम्मानित कर उपहार भेंट किए।

सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कई युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनील सैनी, भाजपा नेता विक्रम भुल्लर, अंशु कुमार, संजय पाल (गोल्ड मेडलिस्ट), तथा युधिष्ठर वालिया समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version