Site icon Bhagwa Sanatan Times

लक्सर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 18 खोए मोबाइल फोन बरामद, स्वामियों को सौंपे

लक्सर:(ज़ीशास मलिक) लक्सर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुए 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3,03,562 रुपये है। ये मोबाइल फोन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों से बरामद किए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन की रिकवरी की है। बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया है। मोबाइल स्वामियों ने लक्सर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया है।

“बरामद मोबाइल फोन की जानकारी…

– कुल मोबाइल फोन: 18

– अनुमानित मूल्य: 3,03,562 रुपये

– बरामद किए गए राज्य: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि

“पुलिस टीम मे शामिल…

– प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर

– पुलिस टीम के सदस्य।

लक्सर पुलिस की इस उपलब्धि से मोबाइल स्वामियों को राहत मिली है और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है।

Exit mobile version