Site icon Bhagwa Sanatan Times

रोटरी क्लब कनखल ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, नए अध्यक्ष व सचिव ने संभाला कार्यभार

रोटरी क्लब कनखल ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, नए अध्यक्ष व सचिव ने संभाला कार्यभार

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

7 जुलाई 2025 पेंटागॉन मॉल स्थित हाइपन बैंक्वेट हॉल में रोटरी क्लब कनखल द्वारा भव्य रूप से 30वां स्थापना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बच्चों के भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। मंच संचालन वर्तमान सचिव राजीव अरोड़ा द्वारा किया गया, जिन्होंने राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विशाल गर्ग ने क्लब के वार्षिक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि रोटरी क्लब हर वर्ष अपने नए अध्यक्ष और सचिव के साथ जनसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को प्रारंभ करता है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, मेडिकल कैंप, शिक्षा, शौचालय निर्माण, और पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेकों प्रोजेक्ट क्लब द्वारा संचालित किए जाते हैं।

 

डॉ. गर्ग ने रोटरी फाउंडेशन की वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने में अहम योगदान दिया है। नेपाल में जल संकट, सोमालिया में सहायता एवं दक्षिण अफ्रीका जैसे गरीब देशों में खाद्य सामग्री पहुंचाने जैसे प्रकल्पों में भी रोटरी अग्रणी रही है।

 

मुख्य अतिथि और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीटा कालरा ने भी रोटरी के सामाजिक योगदानों की सराहना करते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

नव निर्वाचित क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य सेवा भाव से जनहित के कार्य करना है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा व्हीलचेयर सहायता, बच्चों की फीस, स्कूलों में शौचालय निर्माण, बालिकाओं का वैक्सीनेशन, और जल संरक्षण से संबंधित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में ही 500 से अधिक बच्चियों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

इस अवसर पर नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में क्लब के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य – चेतन घई, साहिल चावला, मनोज सुबुद्धि, अक्षय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक अरोड़ा, हनी चावला, अनिल खुराना, विवेक गर्ग, अनुभव गर्ग, अशेष सपरा, तनुज गर्ग, शिलू भाटिया, प्रवीण चावला, गौरव शर्मा, केशव जोशी, सिमरन कौर, अंशुल जैन, कपिल कुमार, बिक्रमजीत सिंह, राकेश शर्मा, सुशील मोगा, बीके सिंह, रोहित राजपूत, आलोक गर्ग, नितिन चौहान, ममता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version