Site icon Bhagwa Sanatan Times

“रुड़की में विजलेंस की बड़ी कारवाई, सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार”

रुड़की:(जीशान मलिक) रुड़की में रविवार को उप जिला चिकित्सालय रुड़की में तैनात मेडिकल अधिकारी डॉ. आभार सिंह को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. आभार सिंह ने एक शिकायतकर्ता से सप्लीमेंट्री मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) बनाने के एवज में ₹30,000 की मांग की थी।

शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत डॉक्टर को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version