रूड़की:(जीशान मलिक) युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह के संयोजन में रामनगर चौक स्थित एक होटल में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कम समय के नोटिस के बावजूद बड़ी संख्या में युवा और छात्र-छात्राएं पहुंचे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि पेपर लीक से छात्रों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और सभी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग की। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की भी मांग की।
एआईसीसी सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूल बंद कर निजी संस्थानों को बढ़ावा दे रही है। वक्ताओं ने 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, विधायक फुरकान अहमद, प्रीतम सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

