Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की महायोजना-2041 पर आपत्तियों-सुझावों की सुनवाई संपन्न

रूड़की:(चीफ एडिटर) रुड़की महायोजना-2041 के प्रारूप पर आमंत्रित आपत्तियों एवं सुझावों पर सुनवाई आज दिनांक 08-07-2026 को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के शाखा कार्यालय में की गई।सुनवाई में रुड़की के संयुक्त सचिव दीपक सेठ, सचिव प्रत्युष सिंह एवं अधीक्षण अभियंता राजन सिंह उपस्थित रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने आम जनता, संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों को विस्तार से सुना।

अधिकारियों ने कहा कि महायोजना-2041 में प्राप्त सभी आपत्तियों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण कर अंतिम प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य रुड़की का सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित विकास करना है।

Exit mobile version