Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की ब्लॉक सभागार में जश्न-ए-विकास: माला और स्मृति चिह्न से नवाजे गए क्षेत्र पंचायत सदस्य

रुड़की:(जीशान मलिक) ब्लॉक सभागार रुड़की में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीते चार वर्षों में ग्रामीण विकास और जनहित में किए गए कार्यों को लेकर सदस्यों की सराहना की गई। इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बीडीसी सदस्यों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सदस्यों के चेहरे खिल उठे।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। सदस्यों ने कहा कि उनके द्वारा गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता गांव का विकास है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। सभी सदस्यों ने मिलकर जो काम किया है, वह सराहनीय है।”

वहीं बीडीओ सुमन कुटियाल ने कहा, “ग्रामीण विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सबसे अहम होती है। जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक साथ तालमेल से काम करते हैं, तो गांव की हर समस्या का समाधान आसानी से निकल जाता है।”कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version