Site icon Bhagwa Sanatan Times

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखंड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

देहरादून:(जीशान मलिक) SDRF उत्तराखंड की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। गाजियाबाद में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें तमिलनाडु ने प्रथम, SDRF उत्तराखंड ने द्वितीय और बिहार SDRF ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता, सुरक्षा प्रबंधन और बेहतर समन्वय का परिचय दिया। इससे पहले बठिंडा में आयोजित नॉर्थ जोन CBRN प्रतियोगिता में भी SDRF उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करना टीम की निरंतर मेहनत और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि SDRF जवानों की मेहनत, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाती है।पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड पुलिस की तकनीकी दक्षता और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुदृढ़ तैयारियों का प्रमाण है।

पुलिस महानिरीक्षक SDRF योगेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह सफलता जवानों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने टीम कमांडर एसआई संतोष परिहार, सेफ्टी ऑफिसर एसआई पुष्कर सिंह जीना और टीम प्रबंधक एसआई आशीष रावत के योगदान की विशेष सराहना की।

टीम में ये रहे शामिल एसआई आशीष रावत (टीम प्रबंधक), एसआई संतोष परिहार (टीम कमांडर), एसआई पुष्कर सिंह जीना (सेफ्टी ऑफिसर), हेड कांस्टेबल उमेश भट्ट, नवीन कुंवर, रॉबिन सिंह, कांस्टेबल नीरज परगाई, प्रदीप लसियाल, हरीश गोस्वामी, संदीप रावत, हेमंत सिंह, विकास, बृजेश, राजेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, गुड्डू कुमार, गब्बर सिंह, वीरेंद्र सिंह और सागर कुमार।

Exit mobile version