Site icon Bhagwa Sanatan Times

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान से गूंजी वात्सल्य वाटिका

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भागीरथी सरस्वती विद्या मंदिर, बहादराबाद द्वारा वात्सल्य वाटिका परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” सामूहिक गान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रव्यापी आह्वान के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नरेश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नीता नैय्यर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में ऐसे आयोजनों से राष्ट्रभक्ति के संस्कार मजबूत होते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और भारतीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में संजय धीमान, विमलेश गौड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक, प्रबंध समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के कल्याण की कामना के साथ हुआ।

Exit mobile version