Site icon Bhagwa Sanatan Times

रात्रि से जलभराव में फंसे पिता-पुत्र को SDRF ने सुरक्षित निकाला  

रूड़की:(जीशान मलिक) लगातार बारिश के कारण लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर भयंकर जलभराव हो गया। जलभराव के बीच एक पिता-पुत्र बीती रात से मकान में फंसे हुए थे और बाहर निकलने में असमर्थ थे।दिनांक 09 जुलाई 2026 को रुड़की कंट्रोल रूम से राज्य आपदा प्रतिवादन बल SDRF को सूचना मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया और जलभराव के बीच जोखिम भरा रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।पूछताछ में पता चला कि रेस्क्यू किए गए दोनों लोग पिता-पुत्र हैं और निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। अचानक पानी का स्तर बढ़ने से वे पूरी रात वहीं फंसे रहे। SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।

“रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण:

1. राम, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।

2. संजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।

स्थानीय लोगों ने SDRF टीम की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।

Exit mobile version