Site icon Bhagwa Sanatan Times

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनखल में बाल विवाह मुक्त अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजन, छात्र छात्राओं क़ो किया जागरूक!

 

हरिद्वार:(मनन ढींगरा)हरिद्वार क़े कनखल मे बाल संरक्षण अधिकारी बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा बैरागी कैंप कनखल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनखल में बाल विवाह मुक्त अभियान हेतु कार्यक्रम किया गया।

जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित बाल कल्याण समिति सुनीता चौधरी चाइल्ड हेल्पलाइन टीम रजनी वर्मा आशु छाबड़ा आंगनबाड़ी सहायिका स्कूल के बच्चे और अध्यापक बस्ती के लोग सभी उपस्थित रहे। इसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बस्ती के लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और 1098 के बारे में संपूर्ण जानकारी दे कर छात्र छात्राओं क़ो जागरूक किया।

Exit mobile version