Site icon Bhagwa Sanatan Times

युवा सेना ने स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)आज युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड सागर रघुवंशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें मंत्री बनने की हार्दिक बधाई दी गई और प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

“स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग!

सागर रघुवंशी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश की आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे इलाज पर निर्भर न रहना पड़े और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।

“आईसीयू बेड की कमी को शीघ्र दूर करने की मांग!

ज्ञापन में विशेष रूप से आईसीयू बेड की कमी को शीघ्र दूर करने की मांग उठाई गई, साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर उनका मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट और महानगर उपप्रमुख सुमित चौधरी ने मंत्री को महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जैसे डॉक्टरों की कमी, हॉस्पिटल में टैक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफ़ाई कर्मचारियों की कमी और OPD में लंबी-लंबी लाइन होने के कारण इलाज में देरी होना।

इस अवसर पर शिवम् गुप्ता, विशाल पाल, आयुष पंडित, मनोज रावत, अरविंद शिवा आदि युवा सैनिक मौजूद रहे।

Exit mobile version