Site icon Bhagwa Sanatan Times

युवाओं को रोजगार से जोड़ने को सरकार और M3M फाउंडेशन में MoU

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के युवाओं को उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M Foundation के बीच MoU हुआ।

निदेशक (प्रशिक्षण) संजय कुमार और M3M फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।पहले चरण में देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर और पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण केंद्र शुरू होंगे। बाद में अल्मोड़ा और बड़कोट को भी जोड़ा जाएगा। युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटो इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, ऑटोमोबाइल रिपेयर, IoT और प्लंबिंग जैसे आधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फोकस प्लेसमेंट और टिकाऊ आजीविका पर रहेगा।

Exit mobile version