Site icon Bhagwa Sanatan Times

युवाओं के दिलों की धड़कन’ अभिजीत अडसूल का जन्मदिन धूमधाम से मना, केक काटकर बांटी खुशी

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं लोकप्रिय युवा नेता अभिजीत अडसूल का जन्मदिवस बुधवार को युवा सेना उत्तराखंड ने धूमधाम से मनाया। संगठन के ‘मजबूत स्तंभ’ कहे जाने वाले अडसूल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए।युवा सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रसिद्ध माता मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को प्रसाद बांटकर सेवा भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल रहा।युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा, “शिव सेना के बब्बर शेर, युवाओं के दिलों की धड़कन कैप्टन अभिजीत अडसूल का संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति आगे बढ़ रही है।”अडसूल ने हमेशा युवाओं को समाजसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा दी है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और सकारात्मक सोच हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का हौसला देती है।”युवा सेना ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अभिजीत अडसूल इसी तरह संगठन और समाज की सेवा करते रहें।

इस अवसर मौके पर मंजीत भट्ट, शिवम् गुप्ता, राजीव, मनोज रावत, आयुष पासवान, दीपक धीमान, आकाश रघुवंशी, शौर्य, आरव, सुमित, अंश, आकर्ष, कबीर, शिव कुमार, विशाल पाल, शिवा ठाकुर समेत कई युवा शामिल रहे।

Exit mobile version