Site icon Bhagwa Sanatan Times

मोंटफोर्ट स्कूल का 32वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, स्काउट-गाइड दीक्षा समारोह आकर्षण का केंद्र रहा

रूड़की:(जीशान मलिक) रूडकी स्थित मोंटफोर्ट स्कूल ने अपना 32वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में स्काउट एवं गाइड का दीक्षा समारोह भी आयोजित किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने मुख्य अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर, पौधा और विद्यालय स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत के साथ किया।दीक्षा समारोह में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राहुल रतूड़ी, कोठारी, जिला सचिव राजेश सैनी, जिला संगठन आयुक्त पुरवेंद्र कुमार शर्मा और शशी कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मोंटफोर्ट स्कूल के स्काउट और गाइड छात्रों ने आपदा प्रबंधन का जीवंत प्रदर्शन किया। बच्चों ने प्राथमिक उपचार, विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर बनाना और घायल व बीमार व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीकों का अभ्यास कर दिखाया। उनके अनुशासन और तत्परता की सभी अतिथियों ने सराहना की।समारोह में विद्यालय के स्काउट बैंड की प्रस्तुति और छात्रों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भव्य बना दिया।

कार्यक्रम में स्काउट मास्टर चेतन शर्मा, गाइड कैप्टन सविता प्रसाद, निरमा सिंह, दीपिका गोस्वामी सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version