Site icon Bhagwa Sanatan Times

मेहवड और रूड़की के बीच मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की भिड़ंत विधायक ने निभाया मानवता का फ़र्ज

रूड़की:(रागिब नसीम) मेहवड और रूड़की के बीच मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की जोरदार भिडत में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ईमलीखेड़ा निवासी रूड़की की ओर से अपने घर जा रहा था. जहां रास्ते में मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की जोरदार भीडत हो गई.वहीं भिडत मे मोटर साइकिल सवार को कुछ गंभीर चोटे लगी चोट लगने से बाइक सवार घायल हो गया. आपको बता दे की कॉंग्रेस पार्टी के विधायक हाजी फुरकान अहमद भी रूड़की मार्ग की ओर से निकल रहे थे.

उन्होंने एक पीड़ित व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने अपनी कार रोक ली.और मानवता का फ़र्ज निभाकर विधायक ने अपनी कार से लेजाकर पीड़ित व्यक्ति को रूड़की के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ पर बाइक सवार का इलाज चल रहा है.डॉक्टरों ने बाइक सवार वक्ति खतरे से बहार है बताया है अब घायक वक्ति खतरे से बाहर है.

Exit mobile version