Site icon Bhagwa Sanatan Times

“मेरा दरवाज़ा हर जरूरतमंद के लिए खुला है” – मोहर्रम पर बोलीं समाजसेवी रूबी किन्नर

“मेरा दरवाज़ा हर जरूरतमंद के लिए खुला है” – मोहर्रम पर बोलीं समाजसेवी रूबी किन्नर

मुरादाबाद,आलम अंसारी/ फैजान अंसारी

06 जुलाई 2025 पीर का बाजार स्थित भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी रूबी किन्नर ने मोहर्रम के अवसर पर देशवासियों को अमन और शांति का संदेश देते हुए भाईचारे की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने आवास पर लोगों को शरबत पिलाकर मोहर्रम की मोहब्बत और सद्भावना को बल दिया।

रूबी किन्नर ने कहा कि यह त्यौहार हमें मिल-जुलकर रहने और सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर देश में प्रेम और शांति का माहौल बनाए रखें।

 

समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही रूबी किन्नर भाजपा से भी जुड़ी हैं और कठिन परिस्थितियों में भी जनसेवा को अपना धर्म मानती हैं। उन्होंने कहा कि उनके घर से कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ नहीं लौटता, चाहे वह महिला हो या पुरुष। वह सभी की समस्याएं सुनती हैं और उन्हें अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाधान भी प्रदान करती हैं।

Exit mobile version