Site icon Bhagwa Sanatan Times

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर गंगा तट पर गूंजे मंगलकामना के स्वर

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही मां गंगा से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों के सुख-शांति की प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा का विधिवत पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है।महापौर किरण जैसल ने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई निर्णयों को लागू किया गया है।

इस अवसर पर गंगा आरती एवं पूजा-अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अंत में मां गंगा से प्रार्थना की गई कि मुख्यमंत्री को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ प्रदेश की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें तथा देवभूमि उत्तराखंड पर मां गंगा की कृपा बनी रहे।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,जिला महामंत्री,हीरा सिंह बिष्ट,राजकुमार अरोड़ा, गौरव वर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण नैयर, देवेश ममगई, धीरेंद्र गुप्ता, हर्षित त्रिपाठी, सिद्धार्थ कौशिक, ऋषभ सैनी, रीना धीमान, प्रियंका जौहरी, स्वीटी यादव, गौरव कौशिक, अंकित रघुवंशी, युवराज और धीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version