Site icon Bhagwa Sanatan Times

मुंबई में एशियन इंटरनेशनल क्लब का भव्य समारोह, हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव को मिली मानद सदस्यता, पुस्तक ‘दंगे’ का हुआ पुनारंभ

हरिद्वार/मुंबई:(चीफ एडिटर) मुंबई के सोफिटेल होटल बीकेसी में एशियन इंटरनेशनल क्लब द्वारा आयोजित भव्य समारोह में हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता, लेखक और समाजसेवी डॉ. अरविन्द कुमार श्रीवास्तव को क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की गई। समारोह में ‘पासपोर्ट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध पूर्व राजदूत ज्ञानेश्वर मुले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इसी मंच पर मुख्य अतिथि की मौजूदगी में डॉ. श्रीवास्तव की चर्चित पुस्तक ‘दंगे’ का सफल पुनारंभ भी किया गया।

समारोह में देश-विदेश की 49 विभूतियों को समाज, विधि, साहित्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ज्ञानेश्वर मुले ने डॉ. श्रीवास्तव के विधिक, सामाजिक और साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि कानून, साहित्य और समाज सेवा का यह संगम सकारात्मक बदलाव लाएगा।

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि समस्त उत्तराखंड का सम्मान है। बता दें कि डॉ. श्रीवास्तव वर्ष 2001 से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं और रूल ऑफ लॉ एंड जस्टिस फाउंडेशन के संस्थापक हैं। वह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में ट्रिपल डिनायल, अग्निपरीक्षा, मैं निर्भया हूं और दंगे शामिल हैं।

Exit mobile version