Site icon Bhagwa Sanatan Times

मिथिलेश देवी ने डायरेक्टर पद पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ के डायरेक्टर पद के चुनाव में मिथिलेश देवी, पत्नी सत्यकुमार चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है।

कुल 39 मतों में से मिथिलेश देवी को 30 मत मिले। इस बड़े अंतर से मिली जीत उनके प्रति सदस्यों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।इस ऐतिहासिक विजय पर मिथिलेश देवी ने सभी मतदाताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह जीत मेरी अकेले की नहीं है। यह हम सभी साथियों के सामूहिक विश्वास, मेहनत और सहयोग की जीत है।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि डायरेक्टर के दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। साथ ही समिति और सहकारिता आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

Exit mobile version